Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, 63 शिकायतों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी हर समस्या का निपटारा तय समय के भीतर और पूरी ईमानदारी से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Apr 7, 2026 - 23:07
 0  28
Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, 63 शिकायतों के जल्द समाधान के दिए निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, 63 शिकायतों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 63 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन से जुड़ी हर समस्या का निपटारा तय समय के भीतर और पूरी ईमानदारी से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सुनवाई के दौरान राजस्व, विकास और पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए रिपोर्ट तलब की है। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना और उनकी परेशानियों को दूर करना है।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow