Hardoi : डीएम- एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे थानों पर आने वाले गरीब और असहाय लोगों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुनें और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसें। उ

Mar 23, 2026 - 22:26
 0  2
Hardoi : डीएम- एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश
Hardoi : डीएम- एसपी ने सुनीं जनता की समस्याएं, सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के दिए निर्देश

हरदोई की सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे गरीब और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि गांवों में सरकारी या गरीबों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को पुलिस बल की मदद से तुरंत खाली कराया जाए और कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने छोटे-छोटे विवादों को ग्राम प्रधान और सचिव की मौजूदगी में आपसी समझौते से सुलझाने पर जोर दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे थानों पर आने वाले गरीब और असहाय लोगों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुनें और अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसें।उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित गश्त करने और दबंगों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अग्नि पीड़ितों तोताराम, राजकुमार, दिन्ने, सोनी और दरिया को दैवीय आपदा योजना के तहत 10,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सीमादेवी और मिथलेश कुमारी को पांच-पांच लाख रुपये के चेक सौंपे गए। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow