Hardoi : गांधी मैदान में सरस मेला आयोजित, महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। नितिन अग्रवाल ने लाभार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते

By INA News Desk
Mar 23, 2026 - 22:30
29 Views
Hardoi : गांधी मैदान में सरस मेला आयोजित, महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
Hardoi : गांधी मैदान में सरस मेला आयोजित, महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
Advertisement
Advertisement

हरदोई के गांधी मैदान में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सरस मेला और सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की।अतिथियों ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की सराहना की।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।नितिन अग्रवाल ने लाभार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को रोजगार के नए अवसर देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।उन्होंने जोर दिया कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज और देश का विकास संभव है।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, ब्लॉक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, रवि प्रकाश, धनंजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, शशांक सिंह और उपायुक्त श्रम रोजगार रवि प्रकाश सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement