Hardoi : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें, नितिन अग्रवाल ने किया सरस मेले का उद्घाटन

नितिन अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य मातृशक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इन सिलाई मशीनों की मदद से महिलाएं अप

Mar 23, 2026 - 22:15
41 Views
Hardoi : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें, नितिन अग्रवाल ने किया सरस मेले का उद्घाटन
Hardoi : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलीं सिलाई मशीनें, नितिन अग्रवाल ने किया सरस मेले का उद्घाटन

प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरदोई के गांधी भवन परिसर में नौ दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दीप जलाकर कार्यक्रम और सरस मेले का शुभारंभ किया।इस दौरान बावन, टड़ियावां, हरियावां और सुरसा विकासखंड की कुल 1425 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें बांटी गईं। नितिन अग्रवाल ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य मातृशक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।उन्होंने कहा कि इन सिलाई मशीनों की मदद से महिलाएं अपने उत्पाद तैयार कर आय बढ़ा सकेंगी। मंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना और उज्जवला योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी सरकार की योजनाओं को महिलाओं के हित में बताया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार द्विवेदी सहित कई अधिकारी और भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow