Hardoi : भाजपा कार्यालय पर मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, जिलाध्यक्ष बोले- वे पूरी मानवता के रक्षक
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान परशुराम की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम ज्ञा
हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान परशुराम की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान और शक्ति यानी शास्त्र और शस्त्र दोनों के बेजोड़ संगम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवान परशुराम को किसी एक जाति या वर्ग की सीमा में नहीं बांधा जा सकता, वे पूरी मानवता की रक्षा करने वाले और सभी के लिए पूजनीय हैं। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, जिला मंत्री सत्यम शुक्ला, सह कोषाध्यक्ष गंगेश पाठक और सह मीडिया प्रभारी आयुष कुमार सिंह मौजूद रहे। साथ ही सोशल मीडिया टीम से अनुराग श्रीवास्तव और ऋतुराज त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष मुदित बाजपेई, नगर महामंत्री अंकित पाण्डेय, नीरज अवस्थी, रंजीत शुक्ला, अभय दीक्षित, हर्षित मिश्रा, आदर्श मिश्रा, ऋषभ त्रिपाठी और शिवम तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भगवान परशुराम के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









