Lucknow : महिला आरक्षण बिल गिरने पर फूटा आक्रोश, विपक्ष पर महिलाओं का हक छीनने का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा पर कड़ा हमला करते हुए सवाल उठाया कि क्या केवल यादव परिवार की डिंपल यादव को ही संसद जाने का अधिकार है? उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। वहीं मंत्री विजय लक्ष्मी
संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के गिरने के बाद उत्तर प्रदेश की महिलाओं और महिला नेताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना था। विपक्षी दलों द्वारा इसे पारित न होने देने पर प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भाजपा की महिला नेताओं ने इसे विपक्ष की महिला विरोधी सोच करार दिया है और आरोप लगाया है कि सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नहीं चाहते कि आम घरों की महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें। नेताओं का कहना है कि ये दल केवल अपने परिवार की महिलाओं को ही ऊंचे पदों पर देखना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सपा पर कड़ा हमला करते हुए सवाल उठाया कि क्या केवल यादव परिवार की डिंपल यादव को ही संसद जाने का अधिकार है? उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। वहीं मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और रजनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक जैसी प्रथा खत्म कर महिलाओं को सम्मान दिया, लेकिन विपक्ष ने आरक्षण के रास्ते में रोड़ा अटकाकर अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखाई है। विधायक अदिति सिंह ने इसे परिवारवाद बचाने की कोशिश बताया। महिला नेताओं का दावा है कि मोदी और योगी सरकार की योजनाओं से घबराकर विपक्ष ने यह कदम उठाया है, जिसका जवाब देश की आधी आबादी आने वाले चुनावों में देगी।
Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल
What's Your Reaction?









