Lucknow : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: 50 केंद्रों पर सहायक आचार्य की पुनर्परीक्षा संपन्न, एआई कैमरों से रही कड़ी निगरानी

आयोग के मुख्यालय में बने एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी की गई। एआई कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रयागराज के

Apr 19, 2026 - 21:59
 0  4
Lucknow : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: 50 केंद्रों पर सहायक आचार्य की पुनर्परीक्षा संपन्न, एआई कैमरों से रही कड़ी निगरानी
Lucknow : यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग: 50 केंद्रों पर सहायक आचार्य की पुनर्परीक्षा संपन्न, एआई कैमरों से रही कड़ी निगरानी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य पद के लिए विज्ञापन संख्या-51 की लिखित पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा 16 विषयों के लिए प्रदेश के 6 जिलों में बनाए गए 50 केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चली। पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए आयोग ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया।

आयोग के मुख्यालय में बने एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की सीधी निगरानी की गई। एआई कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रयागराज के 5 केंद्रों पर एक नया प्रयोग किया गया, जहाँ परीक्षा खत्म होते ही परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के सामने ही ओएमआर शीट की स्कैनिंग की गई। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने खुद तीन केंद्रों पर जाकर इस पूरी प्रक्रिया का जायजा लिया। दो दिनों तक चली इस परीक्षा में कुल 39,192 अभ्यर्थी शामिल हुए। पहले दिन 19,718 और दूसरे दिन 19,474 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Also Click : Sambhal : संभल में आंधी ने ढाया कहर, मलबे में दबकर बच्ची की मौत और चार लोग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow