Prayagraj : सहायक प्रोफेसर भर्ती की दोबारा परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी, पंद्रह अप्रैल से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपनी जरूरी जानकारी भरकर अपने परीक्षा शहर और केंद्र के बारे में पता कर स
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक प्रोफेसर पद के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। यह परीक्षा प्रदेश के छह प्रमुख शहरों आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी में बनाए गए 53 केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो दिनों तक दो अलग-अलग पालियों में चलेगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य और भाषा सहित विभिन्न विषयों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपनी जरूरी जानकारी भरकर अपने परीक्षा शहर और केंद्र के बारे में पता कर सकते हैं। आयोग ने साफ किया है कि वेबसाइट पर उपलब्ध यह शुरुआती जानकारी केवल सूचना के लिए है और इसे प्रवेश पत्र न माना जाए। मुख्य प्रवेश पत्र पंद्रह अप्रैल से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें डाउनलोड करना बेहद जरूरी है। बिना असली प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा हॉल में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
What's Your Reaction?









