Ballia : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में नए शोधार्थियों का तिलक लगाकर हुआ अनोखा स्वागत
बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में एक बेहद सकारात्मक और अनोखा माहौल देखने को मिला। अवसर था विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए शोधार्थियों के स्वागत और सम्मान का। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी नई और र
रिपोर्ट : सैय्यद आसिफ हुसैन जैदी
बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में एक बेहद सकारात्मक और अनोखा माहौल देखने को मिला। अवसर था विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए शोधार्थियों के स्वागत और सम्मान का।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी नई और रचनात्मक पहलों के लिए जानी जाती है, और इसी कड़ी में आज विश्वविद्यालय परिसर में एक सुंदर दृश्य देखने को मिला।
इन दिनों विश्वविद्यालय में सत्र के नवीन शोधार्थियों की कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद की बलिया नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू होने से पहले सभी नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और आरती उतारकर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने सभी नए शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल और मंगलमय शोध जीवन की कामना की। इस आत्मीय स्वागत की वहां मौजूद सभी शोधार्थियों ने खूब सराहना की और परिषद का आभार जताया। इस विशेष स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सहसंयोजक अभिषेक उपस्थित रहे और उन्होंने नए छात्रों का हौसला बढ़ाया।
Also Click : Special : डिजिटल मृगतृष्णा और प्रेम का बदलता स्वरूप- आँखों से जिस्म तक का सफ़र
What's Your Reaction?




