Hardoi : शहीदी दिवस पर युवाओं ने निकाली पदयात्रा, दौड़ प्रतियोगिता में शिवम रहे प्रथम
इस अवसर पर आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सुल्तानपुर के शिवम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनंगपुर के कालेश सिंह दूसरे और सुल्तानपुर के ही रामजीत सिंह तीसरे स्थान
मेरा युवा भारत संगठन के बैनर तले हरदोई के भरखनी क्षेत्र में शहीदी दिवस पर विभिन्न युवा मंडलों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। अनंगपुर, लखनौर, उबरीखेड़ा, बिल्सर और सुल्तानपुर के युवाओं ने इस दौरान पदयात्रा, श्रमदान और दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव दीक्षित ने शहीदों को नमन करते हुए पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा अनंगपुर दुर्गा मंदिर से शुरू होकर पंचवटी तक गई, जिसमें युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र को जोश से भर दिया।
इस अवसर पर आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सुल्तानपुर के शिवम कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। अनंगपुर के कालेश सिंह दूसरे और सुल्तानपुर के ही रामजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। समाजसेवी इंद्रपाल ने विजेता युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्हें शहीदों के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पाठक और अजय राजपूत ने किया। इस दौरान तस्लीम इदरीशी, दुष्यंत, सानूर अली, शिवांशु सिंह, विशेष सिंह, गोविंद सिंह और वैभव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग
What's Your Reaction?









