Hardoi : टोडरपुर ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कर्मचारी को नोटिस

ई-ऑफिस के काम की समीक्षा करते समय लेखाकार की मैपिंग न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने को कहा। स्थापना पटल की जांच में ग्राम विकास अधिकारी अमित पाण्डेय के सेवा सत्याप

Mar 23, 2026 - 22:22
 0  2
Hardoi : टोडरपुर ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कर्मचारी को नोटिस
Hardoi : टोडरपुर ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कर्मचारी को नोटिस

हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने शाहाबाद में समाधान दिवस के बाद अचानक टोडरपुर विकास खंड कार्यालय पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खंड विकास अधिकारी के कमरे, स्थापना, शिकायत और आवास पटल की गहराई से जांच की। कार्यालय के बाहर पुराना नोटिस बोर्ड देखकर उन्होंने उसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए।साथ ही क्षेत्र की गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों को ब्लॉक मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए कहा ताकि निगरानी बेहतर हो सके। ई-ऑफिस के काम की समीक्षा करते समय लेखाकार की मैपिंग न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इसे जल्द पूरा करने को कहा।स्थापना पटल की जांच में ग्राम विकास अधिकारी अमित पाण्डेय के सेवा सत्यापन का काम अधूरा मिलने पर पटल सहायक राहुल राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। शिकायत पटल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर दिन सुबह 10 से 12 बजे तक लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनकी मॉनिटरिंग करें। काम के बंटवारे के हिसाब से चार्ज न सौंपने वाले कर्मचारी को सख्त चेतावनी देते हुए तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए।मनरेगा के तहत काम की रफ्तार धीमी मिलने और 100 दिन के रोजगार का लक्ष्य पूरा न होने पर उन्होंने अधिकारियों को 31 मार्च तक हर हाल में काम पूरा करने की चेतावनी दी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों से पात्र राशन कार्ड धारकों को जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी और खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Ballia : बलिया के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और पुलिस का बल प्रयोग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow