Hardoi : केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक पोर्टल का उद्घाटन

प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूल में सोलर सिस्टम और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्या

Apr 7, 2026 - 23:11
Apr 7, 2026 - 23:12
 0  44
Hardoi : केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक पोर्टल का उद्घाटन
Hardoi : केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक पोर्टल का उद्घाटन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हरदोई में शैक्षणिक सत्र की तीसरी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने इस बैठक की अध्यक्षता की और विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।उन्होंने बच्चों द्वारा बनाई गई टॉय लाइब्रेरी, खेल के मैदान, विज्ञान प्रयोगशाला और अटल टिंकरिंग लैब में छात्रों के नए प्रयोगों को देखा और उनकी सराहना की।बैठक की शुरुआत में नन्हे छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और संगीत शिक्षक सत्येंद्र शंकर के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।प्राचार्य मोहम्मद राशिद ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूल में सोलर सिस्टम और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय के नए डिजिटल पोर्टल का उद्घाटन किया।यह पोर्टल पुस्तकालयाध्यक्ष आदेश कुमार द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें 50 से अधिक महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन एक ही जगह उपलब्ध हैं।कार्यक्रम के दौरान विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली छात्रा अंशिता पाण्डेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बैठक में नए सत्र के दाखिले, परीक्षा परिणाम, खेलकूद और स्कूल की सुरक्षा जैसे जरूरी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow