Sambhal: UP के 558 मदरसों में मिड-डे मील पर सख्ती: शिकायत के बाद जांच के आदेश, प्रधानाचार्य बोले 'जांच से डर नहीं'। 

उत्तर प्रदेश में मिड-डे मील योजना को लेकर बड़ा एक्शन सामने आया है। प्रदेश के 558 मदरसों में भोजन की गुणवत्ता, वितरण और रिकॉर्ड में

Apr 1, 2026 - 11:45
66 Views
Sambhal: UP के 558 मदरसों में मिड-डे मील पर सख्ती: शिकायत के बाद जांच के आदेश, प्रधानाचार्य बोले 'जांच से डर नहीं'। 

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश में मिड-डे मील योजना को लेकर बड़ा एक्शन सामने आया है। प्रदेश के 558 मदरसों में भोजन की गुणवत्ता, वितरण और रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ियों की शिकायत के बाद जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई उस समय हुई जब अखिल भारतीय पसमांदा समाज मंच ने निदेशक मध्यान भोजन प्राधिकरण को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि कई मदरसों में बच्चों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है, साथ ही लाभार्थियों की संख्या और रिकॉर्ड में भी अनियमितताओं की आशंका है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए निदेशक मोनिका रानी ने जांच के आदेश दे दिए हैं, जिससे प्रदेश भर के मदरसों में हड़कंप मच गया है। इसी मुद्दे पर सम्भल के मदरसा हामिदिया अशरफिया के प्रधानाचार्य मोहम्मद नूर आलम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर सरकार संतुष्ट होना चाहती है तो जांच कराना सही कदम है। उन्होंने बताया कि उनके मदरसे में न तो अनाज आता है और न ही पैसा, बल्कि पका-पकाया खाना आता है, जिसे बच्चों की उपस्थिति के अनुसार वितरित किया जाता है। उन्होंने कहा, “जांच में अगर कहीं गड़बड़ी है तो सामने आ जाएगी, लेकिन बिना देखे भी आरोप लगाए जाते हैं। सरकार की संतुष्टि के लिए जांच में कोई हर्ज नहीं है।” अब सभी की निगाहें इस जांच पर टिकी हैं कि क्या वाकई शिकायतों में दम है या फिर जांच के बाद व्यवस्था को क्लीन चिट मिलती है।

Also Read- Ayodhya : अयोध्या में 7डी गैलरी का चमत्कार, 17 मिनट में दिखेगी हनुमान गाथा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow