निपुण भारत की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र नामांकन पर जोर

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे निपुण भारत की बैठक आहूत की गयी।

By INA News Desk
Jun 17, 2026 - 18:33
51 Views
निपुण भारत की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र नामांकन पर जोर
निपुण भारत की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र नामांकन पर जोर

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे निपुण भारत की बैठक आहूत की गयी। उन्होंने बैठक में प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ विद्यालयों की अवस्थिति, छात्रों की उपस्थिति एवं आकांक्षित लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में “ऑपरेशन कायाकल्प” के अंतर्गत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि ए०आर०पी, एस०आर०जी० तथा डायटर मेंटर द्वारा स्कूलों मे विजिट कर वहां जो कमियां है, उन्हें सही करायें। बैठक में डीबीटी, शिक्षक उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, किचन गार्डन, बाउंड्रीवॉल, विद्युत कनेक्शन और सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जाय तथा लक्ष्य के अनुरूप छात्रों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किए जाय। विद्यालयों की नियमित निरीक्षण के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाय। रिक्त एआरपी का चयन निर्धारित प्रक्रिया का पालन कराते हुए पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement