वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य पर डीएम अनुनय झा की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में वन ट्रिलियन डालर इकोनामी से सम्बन्धित समिति

By INA News Desk
Jul 14, 2026 - 16:51
31 Views
वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य पर डीएम अनुनय झा की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।
वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य पर डीएम अनुनय झा की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में वन ट्रिलियन डालर इकोनामी से सम्बन्धित समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश ने वन ट्रिलियन डालर इकोनामी से सम्बन्धित विवरण प्रस्तुत करते हुये जनपद में अर्थव्यवस्था की खण्डीय संरचना को विस्तारपूर्वक बताया तथा प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रो की प्रगति से भी समिति को अवगत कराया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि जनपद की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाआंे का लाभ बिना किसी विलम्ब के पात्र लाभार्थियों को प्राप्त हो, यह सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों से सम्बंधित विभाग कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें, जिससे जनपदवासियों को इसका पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके। लीड बैंक मैनेजर को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीडी रेशियो में सुधार के साथ ही सीएम युवा, पीएमईजीपी आदि योजनाओं से पात्रों को समय से लाभान्वित किया जाय। मत्स्य विभाग, दुग्ध उत्पादन विभाग आदि विभागों के अधिकारियों को उत्पादन में सुधार तथा पूरी शुद्धता के साथ डाटा फीडिंग कराये जाने के  निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।

जनपद में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा दिए जाने हेतु जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारी बंधुओ से भी जनपद में नए उद्योगों की स्थापना, मल्टी ब्रांड आउटलेट के निर्माण आदि के लिए प्रेरित भी किया। पर्यटन विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए कि पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर इसके विकास हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने स्थान चिन्हित करते हुये साप्ताहिक हाट स्थापित कराये जाने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, जिसमे जनपद के हस्तशिल्पी, उत्पादक एवं स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद विक्रय हेतु उचित स्थान मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2030 तक वन ट्रिलियन डालर किये जाने का निर्णय लिया गया है, इसलिये सभी इसमे अपना सहयोग दे, जिससे जनपद विकास के पद पर अग्रसर होते हुये निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सके। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, व्यापारी व उद्यमी उपस्थित रहें। 

Also Click : दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow