Hardoi News: 'ऑपरेशन स्माईल' अभियान के तहत थाना शाहाबाद पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

जनपद में अपहत/गुमशुदा बच्चों / बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माईल” के क्रम में थाना शाहाबाद पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुम...

By INA News Desk
May 20, 2025 - 21:07
76 Views
Hardoi News: 'ऑपरेशन स्माईल' अभियान के तहत थाना शाहाबाद पुलिस ने गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

By INA News Hardoi.

बीते सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना शाहाबाद पर सूचना दी गयी कि उनकी 10 वर्षीय पुत्र घर से अपने बाग की रखवाली के लिए गया था जो अभी तक वापस नही लौटा है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस सूचना पर गुमशुदा बच्चे की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया। जनपद में अपहत/गुमशुदा बच्चों / बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माईल” के क्रम में थाना शाहाबाद पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों / सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद किया गया एवं विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow