Lakhimpur- Kheri : धौरहरा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, क्षेत्राधिकारी ने खुद मोर्चा संभालकर कराया तेल वितरण

निरीक्षण के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे लोग भी मिले जो बेवजह भीड़ बढ़ा रहे थे। विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन पर जब पुलिस ने लाइन में खड़ी बाइकों की जांच की, तो करीब आधा दर्जन बाइक सवारों की टंकी पहले से ही फुल पाई गई। इस पर पुलिस

Apr 24, 2026 - 22:09
 0  4
Lakhimpur- Kheri : धौरहरा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, क्षेत्राधिकारी ने खुद मोर्चा संभालकर कराया तेल वितरण
Lakhimpur- Kheri : धौरहरा में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, क्षेत्राधिकारी ने खुद मोर्चा संभालकर कराया तेल वितरण

लखीमपुर खीरी के धौरहरा इलाके में पेट्रोल और डीजल के लिए पंपों पर मची अफरा-तफरी को देखते हुए क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने खुद कमान संभाली। सोशल मीडिया पर पंपों पर भीड़ और अव्यवस्था की खबरों के बाद क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हमीद फिलिंग स्टेशन और विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन पर मौजूद भीड़ को कतार में लगवाकर शांतिपूर्ण तरीके से ईंधन का वितरण कराया। पुलिस की मौजूदगी से पंपों पर मची भगदड़ थमी और व्यवस्था में सुधार हुआ।

निरीक्षण के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे लोग भी मिले जो बेवजह भीड़ बढ़ा रहे थे। विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन पर जब पुलिस ने लाइन में खड़ी बाइकों की जांच की, तो करीब आधा दर्जन बाइक सवारों की टंकी पहले से ही फुल पाई गई। इस पर पुलिस ने नाराजगी जताते हुए उन वाहन स्वामियों को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस ने कहा कि ऐसे ही लोगों की वजह से पंपों पर अनावश्यक भीड़ जमा हो रही है और जरूरतमंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाकर या बिना वजह भीड़ जुटाकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow