Raebareli : जनगणना कार्य में जुटे शिक्षकों के लिए उपार्जित अवकाश की मांग, शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी और संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि अवकाश के दिनों में काम करने के कारण शिक्षकों में निराशा है, इसलिए उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त अवकाश मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसि
रायबरेली में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों के लिए उपार्जित अवकाश की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन का कहना है कि शिक्षक इस समय जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना पूरा योगदान दे रहे हैं, लेकिन यह काम छुट्टियों के दौरान होने की वजह से शिक्षक अपने निर्धारित अवकाश का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
जिला मंत्री मुकेश चंद्र द्विवेदी और संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि अवकाश के दिनों में काम करने के कारण शिक्षकों में निराशा है, इसलिए उन्हें नियमानुसार अतिरिक्त अवकाश मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पर जल्द ही सकारात्मक फैसला लिया जाए। इस अवसर पर डॉक्टर चंद्रमणि बाजपेई, सुधीर सिंह, अभिषेक मिश्र और कीर्ति मनोहर शुक्ल सहित कई अन्य शिक्षक नेता उपस्थित रहे।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









