Raebareli : प्रधानमंत्री की तस्वीर पर कालिख पोतने का वीडियो प्रसारित होने से क्षेत्र में बढ़ा तनाव
मामले को लेकर भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी और अन्य कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। स्थानीय लोगों का मानना है कि विरोध करने का हक सबको है, लेकिन किसी का अपमान करना गलत है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस
रायबरेली के बछरावां थाना इलाके में प्रधानमंत्री की फोटो पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी ने अपने सोशल मीडिया खाते पर प्रधानमंत्री की फोटो पर कालिख पोतकर साझा किया और साथ में कुछ टिप्पणियां भी लिखीं। इस घटना के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष जताया है। उनका कहना है कि यह कृत्य संवैधानिक पद की गरिमा को गिराने और समाज में शांति बिगाड़ने की कोशिश है।
मामले को लेकर भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी और अन्य कार्यकर्ता शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। स्थानीय लोगों का मानना है कि विरोध करने का हक सबको है, लेकिन किसी का अपमान करना गलत है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की ओर से विरोधाभासी बातें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां कार्यकर्ता शिकायत देने की बात कह रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल का कहना है कि उन्हें अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो।
Also Click : Sambhal : वोट बंटा तो हार तय! बर्क का बड़ा बयान- AIMIM की एंट्री से सम्भल में सियासी भूचाल
What's Your Reaction?









