Hardoi : सीएम योगी व अखिलेश की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पोस्ट पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया। इस मामले में प्रधान पति राजपाल उर्फ राजू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अरवल थानाध्य

By INA News Desk
Mar 23, 2026 - 00:43
240 Views
Hardoi : सीएम योगी व अखिलेश की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hardoi : सीएम योगी व अखिलेश की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

अरवल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक स्थानीय भाजपा नेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है। ग्राम बेहटा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ ज्ञानू ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर साझा की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री को वर्तमान मुख्यमंत्री के पैर छूते हुए दिखाया गया था।

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस पोस्ट पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे छवि खराब करने की कोशिश बताया। इस मामले में प्रधान पति राजपाल उर्फ राजू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर, आरोपी ज्ञानू सिंह ने एक अन्य पोस्ट के जरिए खुद पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए इसे अपने खिलाफ एक साजिश करार दिया है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow