Hardoi : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल मोहित को जिला अस्पताल हरदोई ले गए। वहां युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लख

By INA News Desk
Mar 23, 2026 - 00:40
80 Views
Hardoi : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
Hardoi : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के भटौली गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद खुद को तमंचे से गोली मार ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय यादव के पुत्र मोहित का अपनी पत्नी के साथ मायके जाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने गुस्से में आकर अपने सीने में गोली मार ली। गोली शरीर के आर-पार निकल गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल मोहित को जिला अस्पताल हरदोई ले गए। वहां युवक की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सांडी थानाध्यक्ष बसंत राम कुशवाहा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जमा किए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow