Lakhimpur- Kheri : जिला पुस्तकालय में फीस लागू करने पर एबीवीपी का गुस्सा, छात्रहित में पुस्तकालय को मुफ्त करने की मांग

विभाग संयोजक अजय पाण्डेय और जिला संयोजक तनिष्का ने दो टूक कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का केंद्र है और यहाँ पढ़ाई के लिए आर्थिक बोझ डालना सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फीस लेने का फैस

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 23:59
72 Views
Lakhimpur- Kheri : जिला पुस्तकालय में फीस लागू करने पर एबीवीपी का गुस्सा, छात्रहित में पुस्तकालय को मुफ्त करने की मांग
Lakhimpur- Kheri : जिला पुस्तकालय में फीस लागू करने पर एबीवीपी का गुस्सा, छात्रहित में पुस्तकालय को मुफ्त करने की मांग

लखीमपुर खीरी के राजकीय जिला पुस्तकालय में मासिक और सदस्यता शुल्क लगाने के फैसले का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पुरजोर विरोध किया है। परिषद ने इस कदम को छात्र विरोधी बताते हुए मांग की है कि पुस्तकालय को पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रखा जाए। परिषद के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि पुस्तकालय प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक, सामान्य छात्रों से 500 रुपये महीना और मेधावी छात्रों से 250 रुपये सदस्यता शुल्क लेने की तैयारी है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले और गरीब परिवारों के बच्चों के लिए इतनी फीस देना संभव नहीं होगा, जिससे उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा।

विभाग संयोजक अजय पाण्डेय और जिला संयोजक तनिष्का ने दो टूक कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का केंद्र है और यहाँ पढ़ाई के लिए आर्थिक बोझ डालना सामाजिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फीस लेने का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करेगा। नगर मंत्री हर्षित शुक्ला ने भी इसे छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय बताया। विद्यार्थी परिषद ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि पुस्तकालय की फीस को तुरंत खत्म किया जाए ताकि जिले के सभी छात्र बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow