Sitapur : सीतापुर पुलिस ने एमपी के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया
पूछताछ में पता चला कि गिरोह किसी इलाके में डेरा जमाकर दिन में रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी कर लेता था। चोरी की रकम आपस में बांटने के बाद बाकी पैसा सरगना जालिम के पास जमा होता था। गिरोह के खिलाफ सीतापुर के तंबौर रेउसा बिसवां थानों
सीतापुर जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। तंबौर थाना क्षेत्र में बाइक की डिग्गी से पांच लाख साठ हजार रुपये चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी और दतिया जिले के पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से कुल छह लाख सत्तावन हजार पांच सौ रुपये नकद बरामद हुए। गिरोह चौकी दलपतपुर क्षेत्र के पकरिया पुरवा मार्ग तिराहे के पास डेरा डालकर रह रहा था।
पूछताछ में पता चला कि गिरोह किसी इलाके में डेरा जमाकर दिन में रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी कर लेता था। चोरी की रकम आपस में बांटने के बाद बाकी पैसा सरगना जालिम के पास जमा होता था। गिरोह के खिलाफ सीतापुर के तंबौर रेउसा बिसवां थानों के अलावा श्रावस्ती और हरदोई में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और बरामदगी के आधार पर धाराएं बढ़ाकर सभी आरोपियों का चालान कोर्ट भेज दिया है। इस कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों ने टीम को पुरस्कृत किया है।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









