Sitapur : महमूदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच चोरी की बाइकों के साथ तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

पुलिस ने सभी चोरी के वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक राठौर, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल वेगवान सिंह, विशाल गुप्ता और कांस्टेबल बृजेश

Jun 7, 2026 - 22:02
16 Views
Sitapur : महमूदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच चोरी की बाइकों के साथ तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Sitapur : महमूदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच चोरी की बाइकों के साथ तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर की महमूदाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से विभिन्न स्थानों से चुराई गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पकड़े गए शातिर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

स्थानीय पुलिस और बाराबंकी जनपद की फतेहपुर पुलिस द्वारा दर्ज चोरी के मुकदमों की संयुक्त जांच के दौरान पुलिस टीम ने बाबाकुटी पुलिया के पास घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान (निवासी बिसवां, हाल पता हरैया), छोटू यादव उर्फ राजकुमार यादव (निवासी थानगांव) और पंकज कुमार (निवासी हरैया) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि पैतेपुर रोड पर स्थित एक लोहे की दुकान के पास से, महमूदाबाद तहसील गेट के सामने से, तहसील परिसर के बाहर से और बाराबंकी के फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मोटरसाइकिलें चुराई थीं।

पुलिस ने सभी चोरी के वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक राठौर, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल वेगवान सिंह, विशाल गुप्ता और कांस्टेबल बृजेश पांडेय, अखिलेश वर्मा, चंद्र प्रकाश व दीपक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ ऐसा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow