Sitapur : दलित छात्रा हत्याकांड- पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक बालगोविंद भार्गव, ढांढस बंधाया

पूर्व विधायक ने पीड़िता के पिता महेश से मुलाकात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस दौरान बहुजन समाज पा

Jun 7, 2026 - 22:01
22 Views
Sitapur : दलित छात्रा हत्याकांड- पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक बालगोविंद भार्गव, ढांढस बंधाया
Sitapur : दलित छात्रा हत्याकांड- पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक बालगोविंद भार्गव, ढांढस बंधाया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के संदना क्षेत्र में दलित छात्रा की हत्या के मामले में पूर्व बसपा विधायक बालगोविंद भार्गव ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुखी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद करने का पूरा भरोसा दिया।

पूर्व विधायक ने पीड़िता के पिता महेश से मुलाकात कर पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली और परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वह हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, सरवन गौतम, प्यारे, रघुवीर बौद्ध, जाकिर अली, रमेश गौतम और रामपाल गौतम सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक के पहुंचने पर वहां भारी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए, जिन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई और इस दुख में साथ रहने का वादा किया।

Also Click : लस्सी पीने की चाहत बन गई काल, एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से मलकापुर इलाके में पसरा मातम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow