Sitapur : पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गर्भवती प्रेमिका की हत्या का मुख्य आरोपी विशाल पाल पैर में गोली लगने से घायल

आरोपी ने बताया कि उसका और पीड़िता मानसी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान मानसी करीब तीन महीने की गर्भवती हो गई थी। वह मानसी को सिधौली से मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाक़े में किसान पथ के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां शादी

Jun 6, 2026 - 21:46
16 Views
Sitapur : पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गर्भवती प्रेमिका की हत्या का मुख्य आरोपी विशाल पाल पैर में गोली लगने से घायल
Sitapur : पुलिस और हत्यारोपी के बीच मुठभेड़, गर्भवती प्रेमिका की हत्या का मुख्य आरोपी विशाल पाल पैर में गोली लगने से घायल

सीतापुर जिले की संदना थाना पुलिस और गर्भवती प्रेमिका की हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विशाल पाल को पैर में गोली लगने के बाद घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संदना थाने में दर्ज मामले को लेकर सरैंया गांव के रहने वाले आरोपी विशाल पाल से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने प्रेम प्रसंग और हत्या की पूरी बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि उसका और पीड़िता मानसी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान मानसी करीब तीन महीने की गर्भवती हो गई थी। वह मानसी को सिधौली से मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखनऊ के बक्शी का तालाब इलाक़े में किसान पथ के पास एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां शादी करने और साथ रहने की बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच गुस्से में आकर उसने मानसी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने शव की पहचान छिपाने के लिए पास में पड़ा सीमेंट का पिलर उसके गले पर रख दिया और वहां से भाग निकला। वारदात के अगले दिन वह अपने घर लौट आया ताकि किसी को उस पर संदेह न हो।

पुलिस आरोपी को साथ लेकर घटना से जुड़े सबूतों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रामपुर मढ़िया रोड के पास लिप्टिस के बाग में आरोपी ने शौच का बहाना बनाया और पुलिस टीम पर गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिससे गोली आरोपी विशाल पाल के पैर में लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow