Sitapur : सरैया सानी चौराहे पर सड़क के बड़े गड्ढों से हादसे का डर, स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग से की मरम्मत की मांग

स्थानीय दुकानदार दारा ने बताया कि कुछ समय पहले भी रात को जब वह अपने होटल में सो रहे थे, तब एक अज्ञात एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर उनके होटल के अंदर घुस आई थी। उस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी। उस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को

By INA News Desk
Jun 6, 2026 - 21:48
25 Views
Sitapur : सरैया सानी चौराहे पर सड़क के बड़े गड्ढों से हादसे का डर, स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग से की मरम्मत की मांग
Sitapur : सरैया सानी चौराहे पर सड़क के बड़े गड्ढों से हादसे का डर, स्थानीय दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग से की मरम्मत की मांग

सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में आने वाले सरैया सानी चौराहे पर सड़क के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे दुकानदारों और आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। हाट बाजार के सामने मिठाई की दुकानों और होटलों के ठीक आगे सड़क टूट जाने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यहां के दुकानदारों का कहना है कि रात के वक्त इस रास्ते से तेज रफ्तार छोटे और बड़े वाहन लगातार गुजरते हैं। सड़क पर बने इन गहरे गड्ढों की वजह से गाड़ियां अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस सकती हैं, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

स्थानीय दुकानदार दारा ने बताया कि कुछ समय पहले भी रात को जब वह अपने होटल में सो रहे थे, तब एक अज्ञात एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर उनके होटल के अंदर घुस आई थी। उस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी। उस घटना के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद सीतापुर-बहराइच मार्ग को ठीक किया गया था। दुकानदारों का कहना है कि अब फिर से चौराहे पर दो बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो राहगीरों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। हाट बाजार के सामने स्थित गुप्ता स्वीट होटल सहित आसपास के सभी व्यापारियों में इस वजह से डर बना हुआ है। राजेश, बबलू, दारा, अनुरुद्ध और छोटू सहित अन्य होटल कारोबारियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि इस टूटी सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow