Sitapur : गुरपालिया गांव में फैली गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में तुरंत एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए और सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाए। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। माम

By INA News Desk
Jun 6, 2026 - 21:50
21 Views
Sitapur : गुरपालिया गांव में फैली गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग
Sitapur : गुरपालिया गांव में फैली गंदगी और जलभराव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने की एंटी लार्वा के छिड़काव की मांग

सीतापुर जिले के खैराबाद विकास खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रहीमाबाद के गुरपालिया गांव में चारों तरफ फैली गंदगी और जलभराव से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। गांव में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों और बंद पड़ी नालियों की वजह से मच्छरों का आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों के फैलने का डर लगातार बना हुआ है। गांव के रहने वाले सुरेश, ब्रह्मानंद, मुस्ताक और मंसूर ने बताया कि गांव में लंबे समय से सफाई का कोई काम नहीं हुआ है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे उठने वाली बदबू ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। गंदगी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने की आशंका सबसे अधिक है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव में तुरंत एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाए और सफाई व्यवस्था को ठीक किया जाए। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकाला गया। मामले की जानकारी के लिए ग्राम प्रधान लाईक खां और सचिव फरहा इकबाल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार घंटी बजने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूसरी तरफ एडीओ पंचायत ओपी सिंह ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में इस समय कोई सफाई कर्मचारी तैनात नहीं है, जिसकी सूचना जिला मुख्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने भरोसा दिया है कि सोमवार को एक विशेष टीम भेजकर गांव में पूरी तरह से साफ-सफाई का काम कराया जाएगा।

Also Click : Sitapur : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार और कला समीक्षक पद्मकांत शर्मा को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow