Sitapur : सीतापुर के बघाइन गांव में सऊदी अरब में मिसाइल हमले से युवक की मौत
रवि सितंबर 2025 में सऊदी गए थे और वहां एक प्लास्टिक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते थे। उनके पीछे पत्नी छोटा बेटा और वृद्ध मां अकेले रह गए हैं जो पूरी तरह उन पर निर्भर थे। आखिरी बार 18 मार्च की रा
सीतापुर जिले के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बघाइन गांव में रोजगार के लिए सऊदी अरब गए 26 वर्षीय रवि गोपाल की मिसाइल हमले में मौत हो गई। परिवार का इकलौता कमाने वाला होने से घर में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया। रवि सितंबर 2025 में सऊदी गए थे और वहां एक प्लास्टिक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते थे। उनके पीछे पत्नी छोटा बेटा और वृद्ध मां अकेले रह गए हैं जो पूरी तरह उन पर निर्भर थे।
आखिरी बार 18 मार्च की रात नौ बजकर चौंवन मिनट पर उनसे बात हुई थी। उसके बाद साथी रामनिवास यादव ने फोन कर बताया कि शाम पांच बजे कंपनी परिसर पर मिसाइल हमला हुआ जिसमें रवि की मौके पर मौत हो गई। शव सऊदी अरब में फ्रीजर में रखा गया है। भारतीय दूतावास रियाद ने नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र जारी कर दिया है जिसमें पासपोर्ट संख्या डब्ल्यू1977521 और अधिकृत व्यक्ति रबी शंकर का नाम है।
शव भारत लाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्य ने परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और रक्षा मंत्री से बात कर शव जल्द लाने का आश्वासन दिलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने भी परिवार से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिया। परिजन सरकार से आर्थिक सहायता और शव शीघ्र लाने की मांग कर रहे हैं।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









