Sitapur : सीतापुर में शहीदों की याद में युवा सम्मेलन और संकल्प रैली

समता युवा मंच उत्तर प्रदेश के आयोजन में शहीदों की स्मृति में युवा सम्मेलन और संकल्प रैली का आयोजन होगा। कार्यक्रम हरदोई चुंगी स्थित श्याम गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे पंजीकरण के साथ शुरू हो

Mar 22, 2026 - 23:27
 0  2
Sitapur : सीतापुर में शहीदों की याद में युवा सम्मेलन और संकल्प रैली
Sitapur : सीतापुर में शहीदों की याद में युवा सम्मेलन और संकल्प रैली

समता युवा मंच उत्तर प्रदेश के आयोजन में शहीदों की स्मृति में युवा सम्मेलन और संकल्प रैली का आयोजन होगा। कार्यक्रम हरदोई चुंगी स्थित श्याम गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे पंजीकरण के साथ शुरू होगा और ग्यारह बजे मुख्य सम्मेलन चलेगा। सम्मेलन में भगत सिंह के विचारों पर चर्चा होगी साथ ही युवाओं की शिक्षा रोजगार और मौजूदा चुनौतियों पर बातचीत होगी।

इसका मकसद युवाओं को जागरूक बनाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाना है। सम्मेलन के बाद संकल्प रैली श्याम गेस्ट हाउस से शुरू होकर जीआईसी गांधी पार्क अंबेडकर पार्क होते हुए लालबाग के शहीद पार्क तक जाएगी जहां शहीदों को श्रद्धांजलि देकर समापन होगा। समता युवा मंच ने सभी युवाओं सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने की अपील की है।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow