Sitapur : रियाद मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले सीतापुर के युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम

प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को सम्मान के साथ गांव तक लाया गया। महमूदाबाद के नायब तहसीलदार ने लखनऊ एयरपोर्ट पर शव प्राप्त कर उसे परिजनों तक पहुंचाया। इस दु

Mar 25, 2026 - 20:51
 0  12
Sitapur : रियाद मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले सीतापुर के युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम
Sitapur : रियाद मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले सीतापुर के युवक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुए मिसाइल हमले में अपनी जान गंवाने वाले सीतापुर के युवक रवि गोपाल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बघाइन पहुंचा। लगभग एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद जैसे ही एम्बुलेंस गांव की सीमा में दाखिल हुई, पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। अपने लाडले का शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो उठा और गांव में मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए बघाइन गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर आंख नम दिखाई दी।

प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को सम्मान के साथ गांव तक लाया गया। महमूदाबाद के नायब तहसीलदार ने लखनऊ एयरपोर्ट पर शव प्राप्त कर उसे परिजनों तक पहुंचाया। इस दुखद घड़ी में पूर्व मंत्री अम्मार रिजवी भी बघाइन गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रवि गोपाल अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे, इसलिए सरकार को इस कठिन समय में उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए। देर शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Also Click : Hardoi : शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय का कायाकल्प, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow