Lakhimpur : हरिद्वार में तक्षशिला परियोजना की राष्ट्रीय बैठक, लखीमपुर खीरी में उच्च-प्राथमिक भवन का लोकार्पण

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की गई और नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के अंत में तक्षशिला परियोजना के उद्देश्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और

Jan 27, 2026 - 23:41
 0  13
Lakhimpur : हरिद्वार में तक्षशिला परियोजना की राष्ट्रीय बैठक, लखीमपुर खीरी में उच्च-प्राथमिक भवन का लोकार्पण
Lakhimpur : हरिद्वार में तक्षशिला परियोजना की राष्ट्रीय बैठक, लखीमपुर खीरी में उच्च-प्राथमिक भवन का लोकार्पण

धर्मनगरी हरिद्वार में तक्षशिला परियोजना की त्रिदिवसीय अष्टम राष्ट्रीय बैठक हुई। इसमें देशभर से 40 से अधिक शिक्षाविद और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक के दौरान लखीमपुर खीरी स्थित तक्षशिला विश्वविद्यापीठ के उच्च-प्राथमिक भवन का लोकार्पण किया गया। बैठक में तक्षशिला परियोजना के तहत शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कार्यों, प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति को आधुनिक शिक्षा नीति से जोड़ने और संस्थान के भविष्य विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ। विभिन्न सत्रों में सांस्कृतिक उन्नयन, योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की गई और नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के अंत में तक्षशिला परियोजना के उद्देश्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया गया। तक्षशिला विश्वविद्यापीठ के माध्यम से गरीब और वंचित छात्रों को निःशुल्क वैदिक, आधुनिक और खेल शिक्षा के साथ आवास तथा अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

Also Click : राजस्थान के झुंझुनूं में गणतंत्र दिवस पर चिड़ावा गुरु हनुमान व्यायामशाला में तिरंगा उल्टा फहराया, छह घंटे तक किसी को नहीं दिखी गलती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow