Hardoi News: एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, अभियान को लेकर हुई जिला टास्क फोर्स की पहली बैठक। 

जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्टॉप डायरिया अभियान तथा 16 से 31 जुलाई तक दस्तक ...

Jun 23, 2025 - 19:29
27 Views
Hardoi News: एक जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, अभियान को लेकर हुई जिला टास्क फोर्स की पहली बैठक। 

Hardoi News: जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्टॉप डायरिया अभियान तथा 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा।इसी को लेकर जिलाधिकारी अनुनय झा ने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों के साथ पहली टास्क फोर्स की बैठक की । बैठक में जनपद के समस्त खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा धिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी वीडिओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह साल का दूसरा संचारी नियंत्रण अभियान है । हर हाल में अभियान को सफल बनाना है । मानसून के मौसम में डायरिया के केस भी देखने को मिलते हैं । इसी क्रम में स्टॉप डायरिया अभियान भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान के साथ चलेगा जिसके डायरिया प्रबंधन, बचाव और कारणों को लेकर जागरूक करने व लाभार्थियों तक ओआरएस तथा जिंक की गोलियां मुहैया कराने की गतिविधियां भी की जाएंगी । इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि जिंक व ओआरएस की उपलब्धता प्रत्येक सी०एच०सी० व पी०एच०सी० पर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सुनिश्चित की जाए ।   

सभी विभाग मिलकर अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करें । सभी विभाग अपने अपने माइक्रोप्लान समय से बनाएं तथा फ्रंटलाइन वर्कर का प्रशिक्षण एवं संवेदीकरण करना सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि सभी खंड विकास अधिकारी तथा ई०ओ० यह सुनिश्चित करेंगें कि सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षत्रों में नालियों की साफ़-सफाई अभियान चलाकर की जाए, कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हों । ग्रामों में झाड़ियों की साफ़-सफाई की जाए । महोदय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों हेतु संचारी अभियान से सम्बन्धित सभी विभागों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में प्रमुखता से संचारी  अभियान की सभी गतिविधियाँ की जाएँ ।      

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार सहित, अन्य विभागों के प्रतिनिधि तथा यूनिसेफ सहित अन्य संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे । बताते चलें कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल है और स्वास्थ्य विभाग सहित इसमें 12 विभाग प्रतिभाग करते हैं ।

Also Read- Hardoi News: ओ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिये 14 जुलाई तक करे आवेदन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow