Lucknow : केंद्रीय बजट दिव्यांगजन सशक्तीकरण और रोजगार सृजन को नई गति देगा- नरेंद्र कश्यप

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के उद्देश्य के तहत घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करना, आयात पर निर्भरता कम करना, रोजगार पैदा करना, कृषि उत्पा

Feb 2, 2026 - 00:26
 0  6
Lucknow : केंद्रीय बजट दिव्यांगजन सशक्तीकरण और रोजगार सृजन को नई गति देगा- नरेंद्र कश्यप
Lucknow : केंद्रीय बजट दिव्यांगजन सशक्तीकरण और रोजगार सृजन को नई गति देगा- नरेंद्र कश्यप

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष जोर देते हुए विश्वस्तरीय और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जो विकसित भारत के बड़े लक्ष्य को मजबूती देंगे।

नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत के उद्देश्य के तहत घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करना, आयात पर निर्भरता कम करना, रोजगार पैदा करना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना तथा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं में बड़े सुधार इस बजट की मुख्य विशेषताएं हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए बजट में किए गए प्रावधानों की सराहना की और बताया कि दिव्यांगजन कौशल योजना से दिव्यांगजनों को काम के अनुसार प्रशिक्षण देकर सम्मानजनक आजीविका सुनिश्चित की जाएगी।

दिव्यांग सहारा योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत पहल की गई है। नरेंद्र कश्यप ने इस दूरदर्शी, समावेशी और ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow