Ballia : लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक: 2027 चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने की रणनीति तैयार
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन के ढांचे को बेहतर बनाने, नए सदस्य जोड़ने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र 2027 के विधानसभा चुनाव रहे, जिसे देखते हुए जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्णय
बलिया में लोक जनशक्ति पार्टी ने संगठन की मजबूती और जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से एक समीक्षा बैठक आयोजित की। यह बैठक केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूर्वांचल के 24 जिलों में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा थी।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार राय ने की और मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश महासचिव व बलिया प्रभारी बब्बन कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन और जमीनी सक्रियता ही भविष्य की सफलता का आधार बनेगी।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन के ढांचे को बेहतर बनाने, नए सदस्य जोड़ने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र 2027 के विधानसभा चुनाव रहे, जिसे देखते हुए जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अमरेश पाठक, राजू पासवान, प्रीतम पासवान और जय राम ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाएंगे और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन हुआ।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









