Ballia : शादी की जिद पर अड़ी युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चले ड्रामे के बाद प्रेमी के आश्वासन पर उतरी नीचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस कर्मियों ने घंटों तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। हालात बिगड़

Apr 7, 2026 - 21:47
 0  5
Ballia : शादी की जिद पर अड़ी युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चले ड्रामे के बाद प्रेमी के आश्वासन पर उतरी नीचे
Ballia : शादी की जिद पर अड़ी युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, घंटों चले ड्रामे के बाद प्रेमी के आश्वासन पर उतरी नीचे

Report- S.Asif Hussain Zaidi

बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुखपुरा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। पुलिस कर्मियों ने घंटों तक युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने युवती के प्रेमी को भी मौके पर बुला लिया। काफी देर तक चली बातचीत और शादी का भरोसा मिलने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। युवती के नीचे उतरने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से हो रही है।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow