Saharanpur : अनुशासनहीनता पर बसपा की बड़ी कार्रवाई: दो पूर्व प्रभारियों को पार्टी से निकाला

जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार बन्धु ने बताया कि इन दोनों नेताओं को उनकी गतिविधियों के लिए पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके आचरण में सुधार नहीं हुआ। पार्टी के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती को दे

Apr 30, 2026 - 22:43
 0  12
Saharanpur : अनुशासनहीनता पर बसपा की बड़ी कार्रवाई: दो पूर्व प्रभारियों को पार्टी से निकाला
Saharanpur : अनुशासनहीनता पर बसपा की बड़ी कार्रवाई: दो पूर्व प्रभारियों को पार्टी से निकाला

सहारनपुर बहुजन समाज पार्टी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाते हुए दो बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के जिला कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद और सहारनपुर के पूर्व जिला प्रभारी अनिल कुमार और शामली के पूर्व प्रभारी जगपाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है।

जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार बन्धु ने बताया कि इन दोनों नेताओं को उनकी गतिविधियों के लिए पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनके आचरण में सुधार नहीं हुआ। पार्टी के हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती को देखते हुए नेतृत्व ने उन्हें निष्कासित करने का निर्णय लिया। जिला अध्यक्ष ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे संगठन की नीतियों के अनुरूप ही कार्य करें।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow