Prayagraj : रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, भाजपा प्रत्याशी की चुनाव याचिका खारिज

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सांसद मोहिबुल्लाह के चुनाव को अवैध घोषित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि उनका नामांकन पत्र गलत तरीके से स्वीकार किया गया है। याचिका में चुनाव के दौरान गलत तरीकों के इस्तेमा

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 22:05
30 Views
Prayagraj : रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, भाजपा प्रत्याशी की चुनाव याचिका खारिज
Prayagraj : रामपुर के सपा सांसद मोहिबुल्लाह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, भाजपा प्रत्याशी की चुनाव याचिका खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने अपनी याचिका में ठोस कानूनी आधार और कारणों का उल्लेख नहीं किया है। साथ ही यह भी पाया गया कि याचिका दाखिल करते समय जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की जरूरी शर्तों का पालन नहीं किया गया। न्यायमूर्ति सीके राय ने विपक्षी सांसद की अर्जी को स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया।

भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने सांसद मोहिबुल्लाह के चुनाव को अवैध घोषित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि उनका नामांकन पत्र गलत तरीके से स्वीकार किया गया है। याचिका में चुनाव के दौरान गलत तरीकों के इस्तेमाल का दावा किया गया था। दूसरी ओर, सांसद के वकील ने दलील दी कि याचिका में ऐसा कोई ठोस कारण नहीं दिया गया है जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ हो। यह भी साफ किया गया कि वोटर लिस्ट में नाम की स्पेलिंग से जुड़ी जो भी कमियां थीं, उन्हें समय रहते ठीक करा लिया गया था।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माना कि याचिका बिना किसी मजबूत आधार के और केवल मनमाने आरोपों पर आधारित थी। कोर्ट ने कहा कि याचिका में कानूनी नियमों का उल्लंघन किया गया है और वाद के कारणों का सही से खुलासा नहीं किया गया, इसलिए इसे आगे जारी रखना उचित नहीं है। इस फैसले के साथ ही मोहिबुल्लाह के सांसद पद पर बने रहने की कानूनी बाधा दूर हो गई है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow