Gonda : कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों की शपथ अटकी, बजट बैठक को लेकर छिड़ा विवाद
चर्चा है कि नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष पक्ष की मंशा शपथ ग्रहण से पहले ही बजट बैठक निपटाने की है। कुछ समय पहले हुई बोर्ड बैठक में भी कई सदस्यों ने इस कार्यप्रणाली का विरोध किया था, जिसकी शिकायत जिले के
उत्तर प्रदेश की अधिकांश नगर पालिकाओं और पंचायतों में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न हो चुका है, लेकिन गोंडा की कर्नलगंज नगर पालिका में यह प्रक्रिया अब तक अधूरी है। इस देरी के बीच आगामी बजट बैठक को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सभासद सचिन गुप्ता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि नामित सभासदों को जानबूझकर शपथ नहीं दिलाई जा रही है। उनका मानना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ये नए सदस्य बजट से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठक में शामिल न हो सकें।
चर्चा है कि नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष पक्ष की मंशा शपथ ग्रहण से पहले ही बजट बैठक निपटाने की है। कुछ समय पहले हुई बोर्ड बैठक में भी कई सदस्यों ने इस कार्यप्रणाली का विरोध किया था, जिसकी शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुंची थी। अब सबकी नजरें प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं कि क्या बजट बैठक से पहले नामित सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी या विवाद के बीच ही बैठक संपन्न होगी। यदि बिना नए सदस्यों के बजट बैठक होती है, तो विरोध प्रदर्शन और तेज होने की संभावना है। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच नगर पालिका की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
What's Your Reaction?









