Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर प्रेस क्लब भवन के लिए 1.38 करोड़ मंजूर, 6 माह में होगा कायाकल्प

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त 138.16 लाख रुपये की धनराशि से प्रेस क्लब को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को जिम्मेदारी सौंपी

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 22:07
57 Views
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर प्रेस क्लब भवन के लिए 1.38 करोड़ मंजूर, 6 माह में होगा कायाकल्प
पत्रकारों से बातचीत करते डीएम

अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर स्थित प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार और विस्तार की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। शासन ने इस कार्य के लिए एक करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि आवंटित कर दी है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी साझा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त 138.16 लाख रुपये की धनराशि से प्रेस क्लब को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस पूरी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और जल्द ही मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भवन के मरम्मत और विस्तार का काम पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। सरकारी मानकों का पालन करते हुए अगले 6 महीनों के भीतर इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गौरतलब है कि प्रेस क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में जिले के पत्रकार साथी पिछले कई वर्षों से भवन की बदहाली को दूर करने और इसके विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। अब बजट मिलने से पत्रकारों में खुशी की लहर है।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow