Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर के राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में नए छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले सभी 7 विद्यार्थियों के शुल्क और किताबों का खर्च स्वयं उठाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने इन बच्चों को कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानि

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 22:20
50 Views
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर के राजकीय हाई स्कूल जहाँगीरगंज में नए छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत
स्वागत करते प्रधानाचार्य

अंबेडकरनगर जिले के जहाँगीरगंज स्थित राजकीय हाई स्कूल में स्कूल चलो अभियान के पहले दिन नया शैक्षिक सत्र उत्साह के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर विद्यालय में कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों और कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव, शिक्षक मुकेश कुमार, शिक्षिका क्षमा पटेल और मयंक राय ने बच्चों पर फूल बरसाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सराहनीय कदम उठाते हुए प्रधानाचार्य ने कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले सभी 7 विद्यार्थियों के शुल्क और किताबों का खर्च स्वयं उठाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने इन बच्चों को कॉपी और पेन भेंट कर सम्मानित भी किया। प्रधानाचार्य ने आसपास के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कक्षा 8 पास करने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जुटाई है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे खुद अभिभावकों से संपर्क करेंगे ताकि विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी शिक्षकों को पूरी मेहनत और लगन के साथ इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow