Hardoi: जिला महिला चिकित्सालय में ‘अंतरा सबक्यूटेनियस’ इंजेक्शन का शुभारंभ। 

जनपद हरदोई के जिला महिला चिकित्सालय परिसर में हरदोई मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में परिवार नियोजन कार्यक्रम के

Apr 1, 2026 - 22:04
24 Views
Hardoi: जिला महिला चिकित्सालय में ‘अंतरा सबक्यूटेनियस’ इंजेक्शन का शुभारंभ। 
जिला महिला चिकित्सालय में ‘अंतरा सबक्यूटेनियस’ इंजेक्शन का शुभारंभ। 

हरदोई। जनपद हरदोई के जिला महिला चिकित्सालय परिसर में हरदोई मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत अंतराल विधियों में उपयोगी ‘अंतरा इंजेक्शन’ के नए संस्करण अंतरा सबक्यूटेनियस का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरदोई डॉ. अरविंद सचान द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद की पहली लाभार्थी के रूप में रानी को पहली डोज डॉ. स्नेहल ज्योति सिंह द्वारा प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय डॉ. सुबोध कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका शुक्ला, डॉ. चिराग, एफपीएलएमआईएस मैनेजर किंदर लाल, शशि वर्मा, फार्मासिस्ट दिलीप वर्मा, काउंसलर गरिमा शुक्ला सहित अन्य स्टाफ एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ‘अंतरा सबक्यूटेनियस’ इंजेक्शन परिवार नियोजन की एक प्रभावी और सुरक्षित अंतराल विधि है, जो महिलाओं को गर्भधारण के बीच उचित अंतर बनाए रखने में मदद करेगा। यह नई तकनीक पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और उपयोग में सरल मानी जा रही है।

इसके साथ ही राज्य स्तर पर चिह्नित ब्लॉक इकाइयों बावन एवं सुरसा में भी ‘अंतरा सबक्यूटेनियस’ इंजेक्शन के नए वर्जन का शुभारंभ कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने आशा जताई कि इस पहल से परिवार नियोजन कार्यक्रम को और मजबूती मिलेगी तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की द्वितीय बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow