Deoband : इस्लामिया डिग्री कॉलेज को मिली एमए और नए स्नातक विषयों की मान्यता, छात्र-छात्राओं में उत्साह
विश्वविद्यालय के इस निर्णय से स्थानीय विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अब छात्र अपने ही क्षेत्र में कम खर्च पर बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी है कि इन सभी नए पाठ्यक्रमों के लिए
देवबंद स्थित इस्लामिया डिग्री कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सहारनपुर की मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी ने कॉलेज को स्नातकोत्तर (एमए) स्तर पर अंग्रेजी, उर्दू और राजनीति विज्ञान विषयों की मान्यता प्रदान कर दी है। इसके साथ ही कॉलेज को स्नातक (बीए) स्तर पर इतिहास और शिक्षा शास्त्र जैसे विषयों को पढ़ाने की अनुमति भी मिल गई है।
विश्वविद्यालय के इस निर्णय से स्थानीय विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। अब छात्र अपने ही क्षेत्र में कम खर्च पर बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने जानकारी दी है कि इन सभी नए पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया मई महीने से शुरू कर दी जाएगी। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र के अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में प्रसन्नता का माहौल है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से देवबंद क्षेत्र में उच्च शिक्षा का स्तर और अधिक मजबूत होगा।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









