Sambhal: 130 साल पुरानी तहसील को मिला नजर अंदाज, समाजसेवी बोले अब यूनिवर्सिटी देकर न्याय करें।

सम्भल के समाजसेवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्भल में एक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की है उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा होने पर ही सम्भल के युवाओं में

By INA News Desk
Oct 25, 2025 - 17:58
266 Views
Sambhal: 130 साल पुरानी तहसील को मिला नजर अंदाज, समाजसेवी बोले अब यूनिवर्सिटी देकर न्याय करें।
रशीक अनवर, समाजसेवी
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के समाजसेवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्भल में एक यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की है उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर ऊंचा होने पर ही सम्भल के युवाओं में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना मजबूत होगी।

मौहल्ला शेर खां सराय स्थित अपनी पैथोलॉजी लैब पर पत्रकार वार्ता के दौरान समाजसेवी ने सम्भल के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया। पत्रकार द्वारा सम्भल में मुख्यालय निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर समाजसेवी ने कहा कि यह सम्भलवासियों की बदनसीबी है कि 130 साल पुरानी तहसील होने के बावजूद सम्भल को मुख्यालय नहीं बनाया गया, बल्कि एक छोटे से कस्बे को मुख्यालय का दर्जा दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मुख्यालय का काम किसी अन्य स्थान पर कर दिया है तो कोई बात नहीं, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरी गुज़ारिश है कि सम्भल के लिए एक यूनिवर्सिटी दी जाए। समाजसेवी ने कहा कि सम्भल के मुसलमानों पर अक्सर दंगाई या तालिबान जैसे तमगे लगाए जाते हैं, लेकिन शिक्षा ही ऐसी ताकत है जो इस सोच को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि जब सम्भल में यूनिवर्सिटी बनेगी और यहां के युवा — चाहे मुस्लिम हों या गैर मुस्लिम — पढ़ाई की ओर बढ़ेंगे, तो समाज में फैली नाइत्तेफाकी कम होगी। शिक्षा से यहां के युवाओं में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना भी मजबूत होगी। समाजसेवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा कि सम्भल के युवाओं को एक बेहतर भविष्य देने के लिए यहां एक यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाए, ताकि शिक्षा के माध्यम से समाज में एकता और प्रगति की नई राह खुले।

Also Read- Lucknow: पीएम स्वनिधि योजना- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्चुअल समीक्षा बैठक में राज्यों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement