Sambhal: यूपी की कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान, सम्भल सांसद के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने सीएम के ‘गोली की छूट’ बयान पर जताई असहमति। 

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जिस यूपी मॉडल को अन्य राज्य अपनाने की बात कर रहे हैं

Feb 5, 2026 - 12:26
33 Views
Sambhal: यूपी की कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान, सम्भल सांसद के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने सीएम के ‘गोली की छूट’ बयान पर जताई असहमति। 
मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क, सांसद के पिता

उवैस दानिश, सम्भल 

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। जिस यूपी मॉडल को अन्य राज्य अपनाने की बात कर रहे हैं, उसी मॉडल पर सम्भल से सपा सांसद के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अपराधियों पर गोली चलाने की छूट से जुड़े मुख्यमंत्री के बयान पर उन्होंने खुलकर असहमति जताई है और इसे संविधान व न्यायपालिका की भावना के खिलाफ बताया है।

मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी कोई जातीय या व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन उनकी विचारधारा से वे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान शोभा नहीं देते। अपराध नियंत्रण के नाम पर गोली चलाने की छूट देना न तो कानून का समाधान है और न ही इससे समाज में शांति स्थापित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम को मुद्दा बना रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच रहा है। मौलाना बर्क का कहना है कि यूपी में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति को चरम पर पहुंचा दिया गया है, जबकि इससे किसी भी समुदाय का भला नहीं होने वाला। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि कानून के राज में पुलिस और प्रशासन को न्यायपालिका के निर्देशों के तहत ही काम करना चाहिए, न कि राजनीतिक बयानों के आधार पर।

Also Read- चुनाव लड़ने के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है? पिता ने 6 साल की बेटी की हत्या की, हैरान कर देगा ये....

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow