सम्भल न्यूज़: पत्नी ने दो दिन से नहीं दी रोटी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम- हाथ पर सुसाइड नोट लिख लगा ली फांसी।  

By INA News Desk
Aug 7, 2024 - 17:16
1,193 Views
सम्भल न्यूज़: पत्नी ने दो दिन से नहीं दी रोटी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम- हाथ पर सुसाइड नोट लिख लगा ली फांसी।  
दीपक तिवारी, सीओ
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल से बड़ी खबर है यहां पत्नी से पीड़ित पति ने फांसी लगा कर सुसाइड कर ली पत्नी ने दो दिन से रोटी नहीं दी थी हाथ पर सुसाइड नोट लिख पर पति ने सुसाइड कर लिया। वहीं पति की मौत के बाद पत्नी घर से फरार हो गई ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे पकड़वा कर पुलिस को सौंपा है।

इसे भी पढ़ें:- बिजनौर न्यूज़: मदरसे में छेड़छाड़- मासूम छात्रा को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल।

पत्नी की प्रताड़ना के बाद पति के सुसाइड की घटना धनारी थाना के गांव वमनपुरी की है जहां बीस साल के युवक ने फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया सुसाइड से पूर्व पति ने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने दो दिन से पत्नी द्वारा रोटी न देने तथा अपनी मौत को पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। 6 अगस्त को युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम को भेजा परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोतवाल ने रिपोर्ट नहीं लिखी। चौबीस घंटे से अधिक समय तक पुलिस मामले को दबाए रही वहीं सीओ ने आज मौत की पुष्टि की है तथा परिवार की तहरीर के आधार पर कार्यवाही का भरोसा दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement