Sambhal News : कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर फ्रंटल के कोऑर्डिनेटर हाजी रिजवान कुरैशी ने बताया कि संविधान बचेगा तो देश बचेगा, संविधान बचेगा तो हर समाज के अ...

Jul 5, 2025 - 00:10
 0  15
Sambhal News : कांग्रेस ने किया संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन

Report : उवैस दानिश, सम्भल

By INA News Sambhal.

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अहान पर शहर कांग्रेस कमेटी सम्भल के नेतृत्व में पार्टी शहर के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने इस संवेदनशील मुद्दे पर अपने-अपने विचारों की अभिव्यक्ति प्रदान की और और संविधान को बचाने और संविधान को बचाने की लड़ाई को सुदृढ़ बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर फ्रंटल के कोऑर्डिनेटर हाजी रिजवान कुरैशी ने बताया कि संविधान बचेगा तो देश बचेगा, संविधान बचेगा तो हर समाज के अधिकार बचेंगे इसलिए हर समाज के हर वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को इस लड़ाई में जुड़ जाना चाहिए ताकि सभी के अधिकारों की रक्षा  संविधान की छाया में की जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष शिव किशोर गौतम जी ने और संचालन फाज़िल अंसारी ने किया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष, शिव किशोर गौतम जी, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह, नगर अध्यक्ष चंदौसी संजीव सिंह साहू, डीके वाल्मीकि, जेपी सहगल, आरिफ तनवीर, दाऊद पाशा, सुब्हानी, वीर सिंह जाटव, तौसीफ अहमद, आसिफ एडवोकेट, अक्षय ठाकुर, युनुस अंसारी, अंकुर, वीर सिंह सागर, मास्टर जयपाल, विरासत खान, मोहम्मद अखलाक, वासुदेव, मोअज़्ज़म, सरफराज, डॉ मरगूब, इफ्तेखार कुरैशी, फुरकान कुरैशी, अक़ील, रामगोपाल, महमूद, इरफान, मोहम्मद उमर, रिज़वान, नदीम आदि मौजूद रहे।

Also Click : Amroha News : नकली दूध-पनीर का कारखाना पकड़ा, खाद्य विभाग और पुलिस की छापेमारी, 5 कुंतल नकली दूध और 60 किलो पनीर जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow