Sambhal : प्रशासन से जामा मस्जिद की परिक्रमा रोकने की मांग

अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के अध्यक्ष और जामा मस्जिद बनाम हरि मंदिर केस के एक वादी ऋषिराज गिरि ने 19 नवंबर को सम्भल में पदयात्रा का ऐलान किया है। इसके तहत जामा म

By INA News Desk
Nov 17, 2025 - 22:00
305 Views
Sambhal : प्रशासन से जामा मस्जिद की परिक्रमा रोकने की मांग
Sambhal : प्रशासन से जामा मस्जिद की परिक्रमा रोकने की मांग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जामा मस्जिद केस का एक साल पूरा होने पर 19 नवंबर को  प्रस्तावित पदयात्रा का जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने कड़ा विरोध किया है उन्होंने पदयात्रा को नई परंपरा बताते हुए माहौल खराब होने की आशंका जताई है।वहीं आयोजकों पर माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया है सदर ने प्रशासन से पदयात्रा पर रोक लगाने की मांग की है। अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के अध्यक्ष और जामा मस्जिद बनाम हरि मंदिर केस के एक वादी ऋषिराज गिरि ने 19 नवंबर को सम्भल में पदयात्रा का ऐलान किया है।इसके तहत जामा मस्जिद की परिक्रमा की जानी है। 19 नवंबर 2024 को सम्भल के सिविल कोर्ट में केस दायर हुआ था। केस का एक साल पूरा होने पर 19 नवंबर को ही पदयात्रा के आयोजन का ऋषिराज गिरि ने ऐलान किया है।जिसका आज रिएक्शन देखने को मिला है। जामा मस्जिद के सदर ने पदयात्रा पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे नई परंपरा बताया तथा पदयात्रा से माहौल खराब होने की आशंका जताई है। जामा मस्जिद के सदर ने जिला प्रशासन से पदयात्रा पर रोक लगाने की मांग की है।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow