Sambhal: यह पूरी तरह राजनीतिक साजिश, सरकार दोबारा आजम खां को भेजना चाहती है जेल- जिलाध्यक्ष

दो पैनकार्ड के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की दोषसिद्धि के बाद राजनीतिक

Nov 17, 2025 - 18:32
121 Views
Sambhal: यह पूरी तरह राजनीतिक साजिश, सरकार दोबारा आजम खां को भेजना चाहती है जेल- जिलाध्यक्ष
असगर अली अंसारी, जिलाध्यक्ष सपा (सम्भल)

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: दो पैनकार्ड के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की दोषसिद्धि के बाद राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। सम्भल जिले के सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बहजोई में मीडिया से बात करते हुए इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और डराने का एक राजनीतिक हथकंडा है, जो पूरी तरह साजिश के तहत रचा गया है।

असगर अली अंसारी ने कहा कि आजम खां पिछले कई वर्षों से शासन की रडार पर हैं और लगातार उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासन पर दबाव डालकर मुकदमे लिखवाए और एक के बाद एक केस तैयार कराए, ताकि उन्हें बेवजह उलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो केस आजम खां और अब्दुल्ला आजम पर लगाए गए हैं, वे राजनीतिक प्रतिशोध एवं उत्पीड़न का परिणाम हैं। सरकार चाहती है कि आजम खां को एक बार फिर जेल भेजा जाए।

Also Read- Lucknow: यह समझौता बेहतर निगरानी, प्रयोगशाला सुदृढ़ीकरण और मजबूत बहु-क्षेत्रीय प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करेगा- धर्मपाल सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow