Hardoi : रफीक लम्बू को बनाया गया भाकियू धरतीपुत्र का प्रदेश अध्यक्ष
सबसे महत्वपूर्ण मैं अपने सभी साथियों मेरे छोटे बड़े भाइयों का अभिनंदन और धन्यवाद करता हूँ। आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण के कारण ही संगठन नि
Report : मुकेश सिंह
संडीला: भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में किसान नेता रफीक लम्बू को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गई।
रफीक लम्बू ने कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपने मुझ पर जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों है।
उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, मार्गदर्शक नेताओं और सदस्यों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने सहयोग और स्नेह दिया। सबसे खास तौर पर अपने सभी साथियों और छोटे-बड़े भाइयों को शुक्रिया कहा जिनके परिश्रम और समर्पण से संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है।
रफीक लम्बू ने संकल्प लिया कि सभी के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने, उसका विस्तार करने और जनहित के कामों में पूरा लगन से जुटूंगा।
लखनऊ से वापसी के दौरान रास्ते में कई जगहों पर हुए जोरदार स्वागत और सम्मान के लिए भी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का दिल से आभार जताया। कहा कि आपका यही प्यार और समर्थन मुझे और ज्यादा मेहनत करने की ताकत देता है। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
इस कार्यक्रम में ठाकुर सतेंद्र सिंह, निजाम गाजी, शिव प्रकाश, सिराज अंसारी, लाखन सिंह चौहान, इशरत अली, आबिद अली, उत्तम यादव, चांद मियां, इंतिजार, राम देवी, वसीम अंसारी, धीरज यादव, नागेंद्र, हमीम, मुकेश यादव, अमन त्रिपाठी, मो. अहमद, शिवम जायसवाल, आसिफ, मुबीन, दिलशाद, रूबील सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार
What's Your Reaction?